7 रात-8 दिन में 3 ज्योतिर्लिंग, शिरडी दर्शन:बिहार से महाराष्ट्र तक आस्था की रेल यात्रा; 28 मार्च से चलेगी; 16 हजार से शुरू है किराया

Date:


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) बिहार के श्रद्धालुओं के लिए महाराष्ट्र तक एक विशेष आस्था रेल यात्रा शुरू कर रहा है। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत, यह पैकेज महाराष्ट्र के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और शिरडी धाम की यात्रा पर केंद्रित है। यह पूरी यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि यह पैकेज विशेष रूप से बिहार के यात्रियों के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य कम समय और किफायती बजट में अधिक से अधिक प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना है। 28 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगी यात्रा यह यात्रा 28 मार्च से 4 अप्रैल तक संचालित होगी, जिसकी कुल अवधि 7 रात और 8 दिन है। इसमें यात्रियों को ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था और स्थानीय भ्रमण सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाराष्ट्र के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करेंगे। इनमें त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी साईं बाबा मंदिर, शनि शिंगणापुर मंदिर और एलोरा गुफाएं शामिल हैं। 16 हजार से शुरू है किराया यात्री धनबाद, गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, तिलैया, राजगीर, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन में चढ़ और उतर सकते हैं। यात्रा शुल्क प्रति व्यक्ति स्लीपर क्लास के लिए ₹16,495, 3rd एसी के लिए ₹29,915 और 2nd एसी के लिए ₹36,635 निर्धारित किया गया है। इस विशेष पैकेज में होटल में ठहरने की व्यवस्था, शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, टूर एस्कॉर्ट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं। आईआरसीटीसी ने यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए सभी इंतजाम किए हैं। आईआरसीटीसी का यह प्रयास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी मजबूत करेगा। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे बुकिंग कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तीनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ शिरडी साईं बाबा के पावन धाम में मत्था टेकने का अवसर मिलेगा। वहीं, एलोरा की विश्व प्रसिद्ध गुफाएं यात्रियों को भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत से परिचित कराएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Major opportunities for AI in jobs and governance, says MeitY Secretary S. Krishnan

Ahead of the India AI Impact Summit 2026 in...

India creates 44 tariff lines in Budget 2026 to map US market access | Economy & Policy News

  “The First Schedule to the Customs Tariff Act,...

Shimla, Solan, Mandi में भारी तबाही, 10 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान – News18 हिंदी

होमवीडियोStatesHimachal Flood Alert: Shimla, Solan, Mandi में भारी तबाही,...

The two Chinese-American Olympians competing for rival superpowers

Eileen Guo and Alysa Liu have been thrust into...
Join Us WhatsApp