![]()
बांका जिले के रजौन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से जुड़े प्रेम प्रसंग के मामले में गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के भद्ररार गांव निवासी राजा कुमार दास के रूप में हुई है। किशोरी के पिता ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि राजा कुमार दास ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर उनकी पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया। गाली-गलौज और मारपीट की गई
उन्होंने बताया कि जब वे युवक के दोस्त के घर पूछताछ करने पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो उनकी पुत्री वहां मौजूद मिली, लेकिन विरोध करने पर उन्हें भगा दिया गया। साथ ही युवक पर किशोरी के साथ गलत काम करने का आरोप भी लगाया गया है। करीब एक वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी
इधर, जानकारी के अनुसार किशोरी और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। बताया जाता है कि किशोरी अपनी मर्जी से युवक के साथ घर से चली गई थी और दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को बरामद कर थाना लाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। किशोरी ने बताया कि उसने अपनी इच्छा से शादी की है, लेकिन नाबालिग होने के कारण पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।


