Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री बोलीं-'डैम और तटबंधों की लगातार निगरानी की जाए':बेलवा डैम का निरीक्षण, बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा


शिवहर में बाढ़ और आपदा की आशंका को देखते हुए समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने शुक्रवार को बेलवा डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डैम के जलस्तर, तटबंधों की स्थिति और संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। डैम और तटबंधों की लगातार निगरानी का निर्देश मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से डैम और आसपास के इलाकों की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डैम और तटबंधों की लगातार निगरानी की जाए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाए। संभावित खतरे को देखते हुए जरूरी कार्रवाई की तैयारी पहले से पूरी रखने का निर्देश दिया। आपदा के बाद नहीं, पहले से मजबूत रखें तैयारी डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा और तत्काल राहत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपदा आने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से तैयारी मजबूत रखने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जा सके। विभागों में बेहतर तालमेल पर जोर निरीक्षण के दौरान डैम और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयार रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान 20 सूत्री उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त (DDC), सहायक आपदा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) समेत जिले के अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा, तटबंधों की निगरानी और आपदा प्रबंधन की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles