![]()
समस्तीपुर में शनिवार देर रात गेहूं और भूसे के ढेर में आग लग गई। चंद मिनटों में विकारल रूप धारण कर लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। जानकारी मिलते ही ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव के कुरसाई चौर की है। जितवारपुर के कैलाश राय समेत कई किसानों ने करीब 10 एकड़ में लगी फसल की कटाई कर चौर में ही दौनी कराया था। गेहूं और भूसा खेत में ही रखा हुआ था। रात करीब 12:00 बजे के आसपास अचानक लोगों ने आग की लपटें उठता हुआ देखा। बुझाने के लिए अपने स्तर से काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आगजनी में करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। साजिश की आशंका पीड़ित किसानों का कहना है कि यह हादसा नहीं लग रहा है। जान-बूझकर फसल में आग लगाई गई है। गर्मी भी वैसी नहीं थी, जिस कारण आग लगती। मौसम में नमी थी। ऐसे में साजिश की आशंका जताई जा रही है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया की टीम को मौके पर भेजा गया है। आग पर काबू पा लिया बै। किसानों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं। अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।


