Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आशुतोष कुमार शुक्ला पारू थाना अध्यक्ष बने:कहा- अपराधियों, शराब और बालू माफिया पर होगी सख्त कार्रवाई


पारू थाना में नए थाना अध्यक्ष के रूप में आशुतोष कुमार शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने शुक्रवार सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री शुक्ला ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और विधि व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। श्री शुक्ला ने विशेष रूप से शराब माफिया, भू-माफिया और बालू माफिया पर कड़ी नजर रखने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने बुके देकर नए थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला का स्वागत किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles