Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में टीचर ने पत्नी के साथ की मारपीट:उत्तरप्रदेश की BPSC शिक्षिका से अवैध संबंध का आरोप, महिला थाना में शिकायत


मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के जगजीवन पथ वार्ड-13 की एक महिला ने अपने पति, ससुर और ननद पर मारपीट, प्रताड़ना और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता नेहा लाल ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2013 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। इसमें दहेज के रूप में करीब 55 लाख रुपए और घरेलू सामान दिए गए थे। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 11 वर्षीय बेटा और एक 5 वर्षीय बेटी शामिल हैं। उत्तरप्रदेश निवासी एक शिक्षिका से अवैध संबंध का आरोप महिला का आरोप है कि पिछले डेढ़ वर्ष से उनके शिक्षक पति रितेश कुमार सिन्हा का उत्तरप्रदेश निवासी एक शिक्षिका से अवैध संबंध है। नेहा लाल के अनुसार, उनके पास इस अवैध संबंध के सबूत भी मौजूद हैं। इस संबंध का विरोध करने पर पीड़िता के साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने जैसी घटनाएं होती रहीं। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज उनके पास उपलब्ध हैं। लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ था पीड़िता के मुताबिक, 21 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पति, ससुर और ननद ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बच्चों को छीनकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ था। महिला ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे साजिश के तहत उसकी हत्या करने की नीयत से उसे बेरहमी से पीटा गया और जमीन पर घसीटा गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे सिर, नाक, मुंह, पेट और आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की नेहा लाल ने बताया कि जब भी वह अपने पति को महिला शिक्षिका से बात करने से मना करती हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे हैं कि वह अपने मायके से जमीन बेचकर पैसा लाए, अन्यथा उसे घर में नहीं रहने दिया जाएगा और पति दूसरी शादी कर लेगा। पीड़िता ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में महिला थाना अध्यक्ष नीतू कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। महिला के पति को बुलाया गया है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles