Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में लूट, दो लुटेरे पकड़े गए:हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, दुकानदार ने कहा- एक करोड़ की हुई लूट


रामगढ़ में मंगलवार को पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से कैश समेत एक करोड़ रुपए के जेवर की लूट को अंजाम दिया। घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र चितरपुर स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स में हुई। इधर, ज्वेलरी शॉप के मालिक विष्णु प्रसाद की तत्परता से दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। जबकि तीन भागने में सफल रहे। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। बदमाश पहले बगल की दुकान में गए थे घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। विष्णु प्रसाद ने बताया कि लुटेरे पहले उनकी बगल की दुकान में घुसे थे। इसके बाद वे उनकी दुकान में आए। यहां आने के बाद उन्होंने बेहतर जेवर दिखाने की बात कही। इसी बीच, बदमाशों ने अचानक पिस्टल की नोक पर अलमारी में रखे सारे जेवरात बैग में भर लिए। दुकानदार ने दो बदमाशों को पकड़ लिया मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान विष्णु प्रसाद ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी पिस्टल छीन ली। तीन बदमाश मौका देख वहां से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही पकड़े गए आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। विष्णु प्रसाद के अनुसार, दुकान में कैश सहित लगभग 1 करोड़ रुपए के गहने की लूट हुई है। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles