Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Bomb Defusal | Baharagora Army Relief

जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला 227 किलोग्राम वजनी बम आज डिफ्यूज किया गया। भारतीय सेना की बम निरोधक टीम ने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच इस हाई रिस्क ऑपरेशन को अंजाम दिया।

.

मंगलवार को अंतिम मंजूरी नहीं मिलने के कारण अभियान को टाल दिया गया था। आज इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जिससे बाद से पूरे इलाके ने राहत की सांस ली। ऑपरेशन के दौरान नदी तट और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया था। आम लोगों की आवाजाही पर सख्त रोक लगाई गई थी।

आज इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जिससे बाद से पूरे इलाके ने राहत की सांस ली।

आज इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जिससे बाद से पूरे इलाके ने राहत की सांस ली।

गड्ढों में किया गया नियंत्रित विस्फोट

सेना की 51 इंजीनियर रेजिमेंट की बम निरोधक टीम ने कैप्टन आयुष कुमार सिंह और नायब सूबेदार आनंद स्वरूप सिंह के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पिछले दो दिनों तक बम की तकनीकी जांच के बाद उसकी विस्फोटक क्षमता और प्रभाव क्षेत्र का आकलन किया गया था।

प्रारंभिक जांच में इसे द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम बताया गया, जिसमें दशकों बाद भी विस्फोट की क्षमता मौजूद थी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विशेषज्ञों ने गहरे गड्ढे खोदकर नियंत्रित विस्फोट की प्रक्रिया अपनाई, जिससे संभावित नुकसान को पूरी तरह सीमित रखा जा सका।

लोगों ने राहत महसूस की, सेना को दिया धन्यवाद

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान आसपास के गांवों में दहशत का माहौल था, लेकिन बम निष्क्रिय होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। प्रशासन ने पहले ही लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और स्थल से दूर रहने की हिदायत दी थी। पूरे क्षेत्र को अस्थायी छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान आसपास के गांवों में दहशत का माहौल था, लेकिन बम निष्क्रिय होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान आसपास के गांवों में दहशत का माहौल था, लेकिन बम निष्क्रिय होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।

सुरक्षा बल लगातार निगरानी में जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते बम को निष्क्रिय कर एक बड़े खतरे को टाल दिया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे भविष्य में भी किसी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और सतर्कता बनाए रखें।

———————————————————-

इसे भी पढ़ें…

स्वर्णरेखा किनारे फिर मिला 227 किलो का बम:पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में दहशत; सेना ने शुरू की डिफ्यूज की तैयारी

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई स्थित ‎‎स्वर्णरेखा नदी के तट पर दूसरी बार मिले‎ विशालकाय बम (करीब 227 किलोग्राम) ने इलाके‎ में फिर से दहशत का माहौल बना दिया है। कई दिनों‎ से ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं। सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना की विशेष टीम मौके पर पहुंची और ‎बम का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।

सेना की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद पूरे मामले की ‎‎रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजने की बात कही।‎ रिपोर्ट के आधार पर ही बम को निष्क्रिय (डिफ्यूज) ‎‎करने की अंतिम प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि,‎विस्फोट कब किया जाएगा, इसे लेकर अभी तक‎कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।‎ यहां पढ़ें पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles