Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भतनी वार्ड 15 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आठ लोग घायल, एक रेफर

भतनी वार्ड 15 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच  जमकर मारपीट, आठ लोग घायल, एक रेफर

कुमारखंड, मधेपुरा.

प्रखंड मुख्यालय स्थित भतनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित भतनी वार्ड 15 में गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे दो सगे भाई में जमीनी विवाद को लेकर हुये जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर एक महिला की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. एक पक्ष अनमोल राम दूसरा पक्ष के पप्पू राम के बीच मारपीट की घटना हुई है.

घायल एक पक्ष के अनमोल राम ने आरोप लगाते हुये बताया कि मेरे नाम से जमीन है. दूसरा पक्ष के मेरा छोटा भाई पप्पू राम और उसके परिजन जमीन कब्जा करना चाहते है. खाली करने को कहते है तो गाली-गलौज करते हुये लाठी डंडे से मारपीट करने लगे मारपीट की घटना में एक पक्ष के अनमोल राम, पार्वती देवी, गणिता देवी,सुनीता देवी घायल हो गया. जबकि दूसरा पक्ष के पप्पू राम ने बताया बड़े भाई अनमोल राम के नाम से जमीन है वर्षों से रहते आ रहे हैं. जबरदस्ती मेरा बड़ा भाई अनमोल राम अन्य परिजन घर तोड़ने लगते है. जबकि पूर्व में बंटवारा होने के बाद बताया है. मारपीट की घटना में दूसरा पक्ष के सिंटू राम, नंदनी देवी, मनीषा देवी, आरती देवी घायल हो गया. सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर ग़णिता देवी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया मारपीट की जानकारी मिली है, इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है, आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

The post भतनी वार्ड 15 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आठ लोग घायल, एक रेफर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles