
Dhanbad News:निरसा के कालूबथान ओपी क्षेत्र के किशन शक्ति नामक स्नैक्स फैक्ट्री भालबेड़ में गुरुवार को आग लग जाने से अफरातफरी मच गयी. फुटबॉल ग्राउंड के समीप में स्थित शहादत अंसारी उर्फ बबलू अंसारी की उक्त फैक्ट्री सहित गोदाम में अचानक आग लग गयी. उससे लाखों रुपये का रॉ मैटेरियल सहित मशीन जलकर नष्ट हो गयी. बताया जाता है कि गुरुवार को घर में शादी रहने के कारण गोदाम बंद था. शहादत ने बताया कि लगभग तीन बजे बगल के घर वालों ने गोदाम की खिड़की से धुआं निकलता हुआ देखा तो उसे ख़बर दी. कहा कि जब वह फैक्ट्री पहुंचा, तो देखा कि गोदाम में रखा हुआ लगभग दस क्विंटल तेल के भरा हुआ टीना, मशीन सहित लाखों के सामान जल कर राख हो गये. इसकी जानकारी कालूबथान पुलिस को जब दी तो उन्होंने एमपीएल से दमकल भेजा. काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया.
The post Dhanbad News: स्नैक्स फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान appeared first on Prabhat Khabar.


