![]()
भास्कर न्यूज | गढ़वा मैट्रिक परीक्षा में इस बार जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। टॉप पांच में भंडरिया प्रखंड के ही विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। मजदूर का बेटा पूरे जिले में अव्वल रहा। वहीं पूरे राज्य में गढ़वा जिला 91.71 प्रतिशत परिणाम के साथ 22वें स्थान पर रहा। विदित हो कि जिले से 22064 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 20235 विद्यार्थी पास हुए। जिले के टॉप टेन में भंडरिया प्रखंड के संत एंथोनी उच्च विद्यालय का छात्र विकास कुमार यादव 487 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर रहा। {एसपीडी उच्च विद्यालय हरिहरपुर का छात्र लव यादव 482 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहा। {संत एंथोनी उच्च विद्यालय का ही छात्र अनुराज खलखो 480 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा। {संत एंथोनी उच्च विद्यालय की छात्रा जिया जायसवाल 478 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान पर रहा। {स्तरोन्नत उवि रमकंडा की छात्रा नेहा गुप्ता 477 प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रही। {एसवीएम उच्च विद्यालय नगर उंटारी की छात्रा यासफी रानी 476 अंक प्राप्त कर छठें पर रहीं। {उच्च विद्यालय कांडी की छात्रा ज्योति कुमारी 475 अंक प्राप्त कर सातवें स्थान पर रहीं। {एसवीएम उच्च विद्यालय नगर उंटारी की छात्रा आयुषी कुमारी 475 अंक प्राप्त कर आठवेंपर रहीं। {स्तरोन्नत उच्च विद्यालय दरमी नावाडीह की छात्रा रिया कुमारी 474 अंक प्राप्त कर नौवें स्थान पर रहीं। {एसवीएम स्कूल नगर उंटारी की छात्रा पल्लवी कुमारी 474 अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहीं। गरीब परिवार से आता है जिला टॉपर विकास जिले के टॉप टेन में भंडरिया प्रखंड के संत एंथोनी उच्च विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। इसमें छात्र विकास कुमार यादव जिला टॉपर बना है। जबकि अनुराज खलखो ने तृतीय व जिया कुमारी ने जिला में चौथा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि विकास गरीब परिवार से आता है। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे है। इधर, संत एंथोनी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को बधादी दी है। कहा कि इसी तरह मेहनत कर आगे बढ़ें।

