Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा सांसद MP-MLA कोर्ट में पेश हुए:धरना और सड़क जाम का मामला, 13 साल पहले नगर थाने पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी


दरभंगा से बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर शुक्रवार को 13 साल पुराने मामले में MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। वकील पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2013 को चन्द्रधारी संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर धरना, नारेबाजी और सड़क जाम का कार्यक्रम था। इस मामले में तत्कालीन विधायक गोपालजी ठाकुर और संजय सरावगी समेत कई लोगों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कोर्ट ने इस मामले में अलग-अलग धाराओं के तहत संज्ञान लिया था। यह मामला मुख्य रूप से अभियुक्तों की उपस्थिति को लेकर लंबित था। अदालत ने त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए हैं।
जमानत याचिका खारिज वहीं, दूसरे मामले में जिला एवं अपर सत्र ‎न्यायाधीश आनन्द कुमार सिंह‎ द्वितीय की अदालत ने बहादुरपुर‎ थाना क्षेत्र के डरहार निवासी‎ नीरज कुमार चौधरी की अग्रिम ‎जमानत याचिका खारिज कर दी।‎ लोक अभियोजक अमरेन्द्र नारायण‎ झा ने बताया कि आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सांसद ‎गोपालजी ठाकुर के स्थानीय आवास ‎पर गैस सिलेंडर वितरण के बारे में ‎झूठी अफवाह फैलाई थी। जिसकेबाद स्थानीय सांसद के घर के‎ बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसे ‎लेकर लहेरियासराय थाना में‎ भाजपा कार्यकर्ता कुमार‎ कृष्ण कन्हैया उर्फ कन्हैया पासवान ‎ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।‎

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles