Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News : ओवरलोड से केबल में लगी आग, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

Dhanbad News : ओवरलोड से केबल में लगी आग, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

धनबाद, शहर में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को जेसी मल्लिक में एक बार फिर बिजली का केबल जल गया. इससे जेसी मल्लिक इलाके में रहने वाले उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे ओवरलोड की वजह से केबल में आग लग गयी. शाम के लगभग पांच बजे केबल को बदल नया लगाने के बाद इलाके में बिजली सप्लाई शुरू की गयी.

ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज में खराबी से बढ़ी परेशानी : केबल के साथ ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज में खराबी आने का सिलसिला भी लगातार जारी रहा. शुक्रवार को दिन के 10 बजे के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज में खराबी आने का सिलसिला शुरू हो गया. हीरापुर, सरायढेला, बैंक मोड़, मटकुरिया, पुराना बाजार, मनईटांड़, हाउसिंग कॉलोनी, तेलीपाड़ा, गोल बिल्डिंग, कुम्हारपट्टी, भूदा और दुहाटांड़ में ट्रांसफॉर्मर फ्यूज उड़ने के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही.

लोड बढ़ने के कारण ट्रिपिंग : लोड बढ़ने की वजह से लाइन में ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान रहे. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार गर्मी की वजह से बिजली की मांग अचानक बढ़ गयी है. इससे ट्रांसफॉर्मरों और केबल पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. इसी वजह से फ्यूज उड़ने और केबल में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं. खराबी की सूचना मिलते ही कर्मियों को भेजा गया और देर रात तक मरम्मत कार्य जारी रहा.

आधे शहर में पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली

25 अप्रैल को बैंकमोड़, मनईटांड़ समेत आधे शहर में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा. डीवीसी ने अपने ग्रिड स्थित एक ट्रांसफॉर्मर से शनिवार की सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर के दो बजे तक सप्लाई बंद रखने की घोषणा की है. इससे जेबीवीएनएल के गोधर व जोड़ाफाटक रोड स्थित मनईटांड़ सबस्टेशन को होने वाली बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. जोड़ाफाटक रोड स्थित मनईटांड़ सबस्टेशन से पुराना बाजार, जोड़ाफाटक, धनसार, मनईटांड़, कुम्हारपट्टी, दहुआटांड़ समेत अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. वही गोधर सबस्टेशन संबंधित बैंकमोड़, मटकुरिया, अशोक नगर, गोधर, केंदुआ से लेकर करकेंद तक के इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता प्रभावित होंगे. हालांकि, जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने रोटेशन के आधार पर प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति की बात कही है.

The post Dhanbad News : ओवरलोड से केबल में लगी आग, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles