Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा टुंगरी कॉलोनी में व्यक्ति का शव घर में मिला:चादर के सहारे फंदे से लटकी मिली लाश, नशे की थी आदत


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टुंगरी कॉलोनी में शनिवार सुबह एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान जितेंद्र शुक्ला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र शुक्ला रात तक सामान्य स्थिति में थे। सुबह जब उनके बड़े पिताजी उन्हें जगाने कमरे में गए, तो उन्होंने जितेंद्र को अपने कमरे में चादर के सहारे फंदे से लटका देखा। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत जितेंद्र को फंदे से उतारा और सदर अस्पताल, चाईबासा ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था और लंबे समय से नशा-पान की आदत से जूझ रहा था। कुछ समय पहले वह घर के पास एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था, जिससे उसका एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से काफी चुप और तनाव में रहता था। पुलिस प्रारंभिक जांच में हर पहलू को ध्यान में रख रही है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles