Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में जमीन कारोबारी का पहले अपहरण, फिर हत्या:घर के पास से उठा ले गए, पूरी रात हुई तलाश, नग्न अवस्था में शव हुआ बरामद


पलामू जिले में अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक जमीन कारोबारी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के ओढ़नार निवासी 32 वर्षीय विनीत तिवारी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित समदा आहर के पास रहते थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब सात बजे विनीत को उनके घर के पास से ही जबरन एक कार में बैठाकर अपराधी उठा ले गए। परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें अपहरण की पूरी घटना कैद पाई गई। इससे परिजनों की आशंका पुख्ता हो गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरी रात तलाश के बाद सुबह मिला शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पूरी रात विनीत की तलाश में छापेमारी करती रही। इसी बीच रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके में एक युवक का नग्न शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान विनीत तिवारी के रूप में की। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपहरण के बाद उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद अपराधियों ने शव को जोरकट में फेंक दिया। शव पर किसी तरह का कपड़ा नहीं था, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की मदद से भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। जमीन विवाद में हत्या की आशंका मृतक के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में पड़ोस के ही प्रदीप तिवारी पर जमीन विवाद के कारण अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कपिल चौधरी, सदर एसडीपीओ राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles