Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आज झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट:संताल परगना-रांची में ओलावृष्टि, कोल्हान में तेज हवाएं, पूरे राज्य में वज्रपात का खतरा


झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच रविवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। हालांकि राजधानी रांची में बारिश नहीं हुई। फिर भी शाम सात बजे के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बोकारो समेत कई जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसका असर रांची के मौसम पर भी पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली है। गिरेगा तापमान, बढ़ेगी उमस मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के क्षेत्रों में जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, वह 29 अप्रैल तक घटकर 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। इसके बावजूद सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं दिनभर की तपिश से राहत देने का काम करेंगी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया गया है। पलामू सबसे गर्म, कई जिलों में 40 पार पहुंचा पारा रविवार को पलामू राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सरायकेला में 42.5, पूर्वी सिंहभूम में 41.9 और गुमला में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। डाल्टनगंज, जमशेदपुर और बोकारो थर्मल जैसे क्षेत्रों में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। वहीं, बोकारो में 35.2 और जमशेदपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि संताल परगना के जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम, करीब 30 डिग्री के आसपास रहा। आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए आंधी और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। लोगों को बारिश के दौरान खेतों में नहीं जाने और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी गई है। 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, तेज हवाएं और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान मौसम सुहाना रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles