Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सत्ता से बेदखल होने वाली है ममता सरकार, मंगल पांडेय ने रिकॉर्ड मतदान को बताया बदलाव का संकेत

मुख्य बातें

Mangal Pandey: कोलकाता. पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दावा किया है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है और भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनायेगी. उन्होंने पहले चरण में हुए भारी मतदान को जनता की बदलाव की इच्छा का स्पष्ट संकेत बताया.

रिकॉर्ड मतदान पर जोर

पांडेय ने कहा कि पहले चरण में 152 सीटों पर करीब 92.6 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जो अब तक के इतिहास में सबसे अधिक है. उनके अनुसार, इतना अधिक मतदान राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा करता है. उन्होंने 2011 के चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी रिकॉर्ड मतदान के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ था.

डर खत्म होने का दावा

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तृणमूल कार्यकर्ताओं के डर से लोग खुलकर मतदान नहीं कर पाते थे, लेकिन इस बार केंद्रीय बलों की तैनाती से मतदाता निर्भय होकर वोट डाल रहे हैं. उनके अनुसार, इसका सीधा लाभ भाजपा को मिल रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार पर निशाना

मंगल पांडेय ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब कानून-व्यवस्था के आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी वर्तमान सरकार से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि चार मई को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत साफ दिखायी देगी और तृणमूल सरकार सत्ता से बाहर हो जायेगी.

Also Read: अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर हमला,लगाया चुनाव आयोग से साठगांठ का आरोप

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles