![]()
बिहार के नवादा में एक सड़क हादसे में 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने भतीजे की शादी में शामिल होने बिहार शरीफ जा रही थी, तभी बस से उतरकर सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। यह घटना सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के NH-20 स्थित हड्डी गोदाम के पास हुई। मृतक महिला की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी सुगिया देवी के रूप में की गई है। बाथरूम के लिए सड़क पार कर रही थीं
जानकारी के अनुसार, सुगिया देवी रांची से बिहार शरीफ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। नवादा में बस रुकने पर वह बाथरूम के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान रजौली की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुगिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।

