रांची के बंद घरों में हाथ साफ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी जब्त

Date:

रांची के बंद घरों में हाथ साफ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी जब्त

Ranchi Crime News, रांची (राजेश वर्मा): रांची पुलिस ने चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में फिरदौस अली (पिता स्व. सर्वर अली), मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले, नामकुम और दिलीप सोनी (पिता स्व. सीताराम सोनी), लोहराकोचा, एचबी रोड लालपुर के रहने वाले शामिल हैं. आरोपियों के पास से गलाया हुआ 15.40 ग्राम सोना, 72.4 ग्राम सोने की 14 अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, सात नथिया, एक दोलना, 13 लॉकेट, 12 जोड़ा कानबाली, 11 जोड़ा टॉप्स, 33.5 ग्राम चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन और एक रजिस्टर जब्त किया गया है.

एसआईटी का किया गया था गठन

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र में तीन बंद घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं. मामले का खुलासा के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फिरदौस अली और दिलीप सोनी को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी बंद पड़े घरों की पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे. उनका मुख्य निशाना नकद पैसे और गहने होते थे.

Also Read: मिशन 100% अटेंडेंस: हजारीबाग के 1800 स्कूलों के लिए DEO का कड़ा निर्देश- ‘एक भी बच्चा स्कूल से न रहे बाहर’

चोरी के गहने गलाकर बनाए जाते थे नये आभूषण

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चोरी किये गये गहने कांटाटोली स्थित मां ज्वेलर्स का मालिक दिलीप सोनी सस्ते दामों में खरीदता था. इसके बाद वह गहनों को गलाकर नए आभूषण तैयार करता था. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी चोरी और चोरी के गहने खपाने के मामले में जेल जा चुके हैं. इस कार्रवाई में डीएसपी मुख्यालय प्रथम, नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, पुअनि शशि रंजन, गौतम कुमार, सोनु कुमार दास, सअनि देवेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, उज्ज्वल कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Also Read: Basukinath: महाशिवरात्रि पर बासुकिनाथ मंदिर सज-धजकर तैयार, भेलेनाथ की विवाह की रस्म शुरू

The post रांची के बंद घरों में हाथ साफ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी जब्त appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp