Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

BANKA NEWS चाय बनाने के लिए गोयठा निकालने गयी महिला को जहरीले सांप ने डंसा, रेफर

BANKA NEWS चाय बनाने के लिए गोयठा निकालने गयी महिला को जहरीले सांप ने डंसा, रेफर

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट BANKA NEWS :

अमरपुर थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला गंभीर से जख्मी हो गई.जानकारी के अनुसार बुद्धवार की सुबह गांव के मुकेश साह की पत्नी रीता देवी चाय बनाने के लिए छत पर रखे गोयठा को निकालने गयी थी.इसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया.जिसके बाद महिला चिल्लाने लगी. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य दौड़कर छत पर पहुंचे तो देखा उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया है. घटना के बाद आनन – फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है.

The post BANKA NEWS चाय बनाने के लिए गोयठा निकालने गयी महिला को जहरीले सांप ने डंसा, रेफर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles