Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सेवा सुचारू-DM:किशनगंज में 8701 LPG सिलेंडर उपलब्ध; बोले-उपभोक्ता घर बैठे करें बुकिंग


किशनगंज में LPG गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है। जिला अधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में LPG गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में 8701 से अधिक गैस सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं, जिससे आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। दो से तीन दिनों में मिल रहा सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सेवा फिर से सुचारू कर दी गई है। अब उन्हें एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ता घर बैठे आसानी से बुकिंग कर सकते हैं और उन्हें पहले की तरह दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। शहरी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद दोबारा बुकिंग की समय-सीमा तय की गई है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए छापेमारी दल नियमित रूप से कार्रवाई कर रहा है। ऐसी किसी भी शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित होता है। इसका दूरभाष नंबर 06456-225152 है। आज एलपीजी गैस से संबंधित कुल 01 शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसका तत्काल निष्पादन कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles