Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल : एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की विदाई तय, भाजपा की बन रही सरकार

पश्चिम बंगाल : एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की विदाई तय, भाजपा की बन रही सरकार

Exit Poll West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होने के और एग्जिट पोल पर रोक की समयसीमा खत्म होते ही Exit Poll के नतीजे आ गये हैं. राष्ट्रीय स्तर के 5 एग्जिट पोल में से 4 ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आ रही है. ममता बनर्जी की सरकार जा रही है. पीपुल्स पल्स, जेवीसी, चाणक्य स्ट्रैटजीज, पोल डायरी, मैट्रिज और वन इंडिया के पोल आ चुके हैं. पीपुल्स पल्स और वन इंडिया को छोड़कर सभी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने की बात कही गयी है.

भाजपा को 42.5 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद

रिपब्लिक बांग्ला-मैट्रिज के पोल में कहा गया है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 40.8 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है, जबकि भाजपा को 42.5 प्रतिशत वोट मिल सकता है. अन्य दलों यानी कांग्रेस, वाममोर्चा, आईएसएफ, एआईएमआईएम, एसयूसीआई, हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी को 16.7 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit Poll West Bengal 2026: किस एजेंसी ने किस पार्टी को कितनी सीटें दीं?

पोल करने वाली एजेंसी टीएमसी बीजेपी कांग्रेस अन्य
पीपुल्स पल्स 177-187 95-110 1-3 0-2
जेवीसी 131-152 138-159 0-2 0-2
चाणक्या स्ट्रैटेजीज 130-140 150-160 6-10
पोल डायरी 99-127 142-171 5-9
मैट्रिज 125-140 146-161 6-10
वन इंडिया 177-187 95-110 0-1

2021 में फेल हो गये थे एग्जिट पोल

एग्जिट पोल एक पूर्वानुमान भर है, जो कई बार नतीजों में तब्दील हो जाते हैं और कई बार नहीं भी होते हैं. वर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में कोई भी एग्जिट पोल नतीजों की सटीक भविष्यवाणी नहीं कर पाया था. हालांकि, वर्ष 2011 और वर्ष 2016 में एक-एक एजेंसी का एग्जिट पोल सटीक साबित हुआ था.

इसे भी पढ़ें : West Bengal Exit Polls LIVE: पीपुल्स पल्स दीदी तो मैट्रिज बना रहा दादा की सरकार, आ गये एग्जिट पोल के नतीजे

एग्जिट पोल क्या है?

चुनावों के बाद एजेंसियां वोटर का मूड जानने के लिए एक सर्वे करती हैं. मतदान करने वालों से सवाल पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया. उनके जवाब के आधार पर पोल करने वाली एजेंसियां पूर्वानुमान जारी करती हैं कि इस बार किस पार्टी की सरकार बन सकती है. एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है. यह चुनाव परिणाम नहीं है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव के Exit Poll पर कितना करें भरोसा? 2021 में दिग्गज एजेंसियां हो गयी थी फेल, जानें 2011 और 2016 में किसका गणित था सबसे सटीक

कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

मौसम की तरह बदली सियासत, विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा जाने वाली इकलौती नेता, कांग्रेस में वापसी का क्या है खेल?

बंगाल के ‘धान के कटोरे’ में किसानों का दर्द, MSP की जगह बिचौलियों का राज, क्या पूर्व बर्धमान में आलू बिगाड़ेगा राजनीतिक दलों का खेल? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

The post पश्चिम बंगाल : एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की विदाई तय, भाजपा की बन रही सरकार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles