Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेंगलुरु में धनबाद की युवती की मौत:फ्लैट का दरवाजा तोड़ अर्ध-सड़ी हुई निकाली गई लाश, परिवार को आत्महत्या पर संदेह


बेंगलुरु में झारखंड के धनबाद की रहने वाली 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पूजा दत्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव अर्ध-सड़ी हुई अवस्था में था, जिससे अनुमान है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब अपार्टमेंट के निवासियों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव बरामद किया। कमरे में फटे हुए कागज पाए गए मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि कमरे में फटे हुए कागज पाए गए हैं। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतका पूजा दत्ता मूल रूप से धनबाद के हीरापुर स्थित इंद्रदेव टावर के पास की रहने वाली थीं। वह एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल थीं और पहले बस इंडिया लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थीं। वर्ष 2018 में उन्हें कंपनी के काम से जर्मनी भी भेजा गया था। पति की कोविड के दौरान हुई थी मौत परिजनों के अनुसार, पूजा के पति इंदरनील बीट की मृत्यु मार्च 2021 में कोविड के दौरान हो गई थी। इस घटना से वह टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने एक महीने के भीतर ही वर्क फ्रॉम होम के जरिए दोबारा काम शुरू कर दिया था। परिवार का दावा है कि पूजा मजबूत इरादों वाली थीं और आत्महत्या नहीं कर सकतीं। वर्ष 2023 में उन्होंने परिवार को बताया था कि वह पूरी तरह ठीक हैं और बेंगलुरु में रहकर काम करना चाहती हैं, जिसके बाद परिवार ने उन्हें वहां शिफ्ट होने में मदद की थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles