Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शादी समारोह में बारातियों का हंगामा, मारपीट में दो घायल

गुमला|​जिले के मुरकुंडा पंचायत अंतर्गत कोटेंगसेरा के नाथपुर गांव में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब बारातियों ने मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट की। इस घटना में तुला उरांव और सुकरा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक घर में शादी का जश्न चल रहा था। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर बाराती पक्ष के कुछ लोगों और स्थानीय निवासियों के बीच कहासुनी हो गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles