Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में बस-कार की सीधी टक्कर:दो की मौके पर मौत, पांच घायल; शादी समारोह से लौट रहा था परिवार


गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाजार के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खोरीमहुआ की ओर से आ रही सवारी बस और बिरनी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। आसपास के ग्रामीण तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। दो की मौके पर मौत, पांच घायल हादसे में कार सवार 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कार में सवार पूरा परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना में सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण राम और अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य को तेज किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर की पुष्टि हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles