Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में TMC ने नकारे Exit Poll के आंकड़े, डेरेक ओ ब्रायन बोले- पिछली बार भी कम थे नंबर

बंगाल में TMC ने नकारे Exit Poll के आंकड़े, डेरेक ओ ब्रायन बोले- पिछली बार भी कम थे नंबर

West Bengal Exit Poll: कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने उन एग्जिट पोल्स को खारिज कर दिया है, जिनमें भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिखाई गई है. टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव में भी ये अनुमान पूरी तरह गलत साबित हुए थे. उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि उस समय एग्जिट पोल्स ने टीएमसी को 143-162 सीटें और बीजेपी को 115-147 सीटें दी थीं, जबकि वास्तविक नतीजों में टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था और बीजेपी 77 सीटों पर सिमट गई थी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा

टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने भी कहा कि बंगाल में एग्जिट पोल अक्सर मुकाबले को ‘कड़ा’ बताते हैं, लेकिन यहां जनादेश हमेशा स्पष्ट होता है. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी 4 मई को बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. हालांकि, कुछ एजेंसियों जैसे पीपुल्स पल्स और जनमत ने टीएमसी को बढ़त दी है. पीपुल्स पल्स ने टीएमसी को 177-187 सीटें और बीजेपी को 95-110 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि जनमत ने टीएमसी को 195-205 सीटें और बीजेपी को 80-90 सीटें मिलने की संभावना जताई है. इसके उलट अधिकतर एजेंसियों ने बीजेपी को बढ़त दी है.

यह शुभ संकेत

टीएमसी नेता वी. शिवदासन दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी 200 से अधिक सीटें जीतेगी, एग्जिट पोल कभी वास्तविकता से मेल नहीं खाते. तृणमूल नेता अशोक झा ने कहा कि एग्जिट पोल में तृणमूल को हमेशा कम सीटें मिलीं हैं. इसबार भी कम सीटें दिख रही है. यह शुभ संकेत हैं. हम जब जब एग्जिट पोल में हारते हैं, परिणाम हमारे पक्ष में आता है. इस बार भी ऐसा ही होगा. बंगाल में ममता दीदी चौथी बार बड़े जीत के अंदर से सरकार बनाने जा रही है.

Also Read: Exit Poll: कांग्रेस को पांच गुना सीटों का फायदा, बंगाल में बनेगी तीसरी ताकत

The post बंगाल में TMC ने नकारे Exit Poll के आंकड़े, डेरेक ओ ब्रायन बोले- पिछली बार भी कम थे नंबर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles