Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सरायकेला की शांभवी बनीं ICSE 12वीं की नेशनल टॉपर:जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में की पढ़ाई, डॉक्टर बनना है सपना


आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-17 की निवासी शांभवी तिवारी ने ICSE 12वीं (बायो साइंस) की परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 99.8% मिले हैं। जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और पूरे जमशेदपुर तथा सरायकेला-खरसावां जिले में हर्ष का माहौल है। शांभवी ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती आई हैं। मां हैं सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल में टीचर शांभवी के पिता राजेश रमण आकाशवाणी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां निभा सिन्हा सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल में रसायण शास्त्र की शिक्षिका हैं। परिवार में शिक्षा के मजबूत माहौल और माता-पिता के मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में शांभवी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। शांभवी एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही हैं: प्रिंसिपल स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर स्टेफी ए.सी. ने शांभवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन किया है और यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। शांभवी तिवारी की यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार परिश्रम करते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles