Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सांसद के प्रयास से बदला ट्रांसफार्मर, लोगों को राहत

कटकमदाग | प्रखंड के ग्राम कटकमदाग स्थित शिव मंदिर के पीछे लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले कई दिनों से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू ने इसकी सूचना हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को दी। सांसद के प्रयास से 24 घंटे के अंदर जला ट्रांसफार्मर को बदला गया। तेज गर्मी के बीच त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा था। प्रशासनिक तत्परता और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के कारण समस्या का समाधान शीघ्र हो गया। कटकमदाग के ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles