Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

BPSC AEDO Exam Cancelled | Bihar Cheating Scandal; Bluetooth Use

BPSC ने गुरुवार को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा रद्द कर दी है।

.

बताया गया कि एग्जाम में गड़बड़ी और कदाचार को लेकर गड़बड़ी हुई थी, जिसके बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई केंद्रों पर ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल करने की कोशिशों को नाकाम किया।

जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों और अभ्यर्थियों ने मिलकर परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने का षड्यंत्र रचा था।

प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए। दोषी अभ्यर्थियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

32 अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो अब आयोग की किसी भी आगामी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

पेपर लीक नहीं, पर शुचिता से समझौता नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान प्रश्न-पत्र लीक होने या सोशल मीडिया पर वायरल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। न ही किसी प्रश्न-पत्र की कोई सीरीज बाहर मिली है। इसके बावजूद, सोशल मीडिया और समाचारों में आई खबरों और कुछ केंद्रों पर हुई गड़बड़ी की कोशिशों को देखते हुए आयोग ने यह कड़ा कदम उठाया है। आयोग का मानना है कि परीक्षा की गरिमा और ईमानदारी से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

कौन-कौन सी परीक्षाएँ हुईं रद्द

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या 87/2025): दिनांक 14.04.2026 से 21.04.2026 तक आयोजित सभी 09 पालियों की परीक्षा रद्द।

सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या 108/2025): दिनांक 23.04.2026 को आयोजित लिखित परीक्षा रद्द।

आयोग जल्द ही इन परीक्षाओं के आयोजन की नई तिथियों की घोषणा करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles