Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड सैनिक से छिनतई:शातिर बोला- इलाके में लूट हुई है, तुम इतना जेवर पहने हो; बड़े साहब का ऑर्डर है उतारो


मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने खुद को पुलिस बताकर छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व सैनिक को निशाना बनाया है। करीब 8 लाख रुपए के गहने छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अखाड़ाघाट रोड स्थित असीम हेल्थकेयर के पास की है। पीड़ित आदित्य कुमार(62) कारगिल युद्ध के घायल पूर्व जवान हैं। सहवाजपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि अभी-अभी इलाके में लूट हुई है, तुम इतना सोना पहनकर क्यों जा रहे हो। इसके बाद उन्होंने जांच के नाम पर जबरन उनके हाथ से करीब 4 भर का कड़ा और 1 भर की अंगूठी उतरवा ली। गहने हाथ में लेते ही दोनों मौके से फरार हो गए। सुरक्षा पर उठाए सवाल पीड़ित आदित्य कुमार, मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के बेलसंड के निवासी हैं और वर्तमान में सिकंदरपुर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश बार-बार यह कह रहे थे कि बड़े साहब ने भेजा है। सुरक्षा के नाम पर गहने अपने पास रखने की बात कह रहे थे। कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ चुके और गोली खा चुके पूर्व सैनिक के साथ इस तरह की वारदात हुई है, ऐसे में आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। घटना के बाद आदित्य कुमार अहियापुर थाना पहुंचे और आवेदन दिया। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है सूचना मिलने के बाद अहियापुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles