Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 14 पुड़िया भी किया बरामद, नशे के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस


पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किताझोर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 6.17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसे 14 पुड़िया में रखा गया था। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई नगर थाना को पहले से ही सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के किताझोर में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और गुप्तचरों की मदद ली। इसके बाद दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया की मौजूदगी में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और संदिग्ध स्थानों पर घेराबंदी शुरू की। भागने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शीश मोहम्मद शेख उर्फ राहुल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। नशे के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि टाउन क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में तेजी आई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कारोबार के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles