Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार गेम्स में खेलेगी बेगूसराय की पुरुष-महिला टीम:गांधी स्टेडियम में ट्रायल के बाद सिलेक्शन, चयन प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने दावेदारी की थी


बिहार ओलंपिक संघ की ओर से बिहार स्टेट गेम्स आयोजित होने वाला है। इस बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के पुरुष-महिला दोनों हैंडबॉल टीमों ने क्वालीफाई कर इतिहास रचा है। चयनित खिलाड़ियों का कोचिंग गांधी स्टेडियम में होगा। 5 से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ 8 महिला और 8 पुरुष टीमें ही हिस्सा लेंगी। स्टेट गेम्स में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली गठन के लिए बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न सुदूर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला। चयन प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिनमें 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ी शामिल थे। ट्रायल के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके अलावा भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के खेल से जुड़े प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर उन्हें जमा किया गया। ट्रायल में शामिल हुए बेहतरीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार स्टेट गेम्स के लिए बेगूसराय की अंतिम पुरुष-महिला हैंडबॉल टीम की घोषणा की गई। इनका टीम में सिलेक्शन बालक (पुरुष) वर्ग में शिवा, देव, डब्लू, मिराजुल, सजीत, नीतीश, सुमित, मानस सहित अन्य खिलाड़ियों ने टीम में अपनी जगह बनाई। बालिका (महिला) वर्ग में दीपिका, अदिति, सिया, सोनाली, आदिति-2, अनिका, साक्षी और अन्य महिला खिलाड़ियों का चयन बेगूसराय की टीम में हुआ। चयन प्रक्रिया जिला हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष रूपेश कुमार, अरविंद कुमार एवं अन्य सदस्यों की निगरानी में संपन्न हुआ।
‘जिले का नाम रोशन करेंगे हमें उम्मीद है’ संघ के उपाध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि हमारी दोनों टीमों ने इतने बड़े मंच के लिए क्वालीफाई किया है। गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों का अनुशासन और जुनून देखने लायक था। उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी बिहार स्टेट गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles