बेगूसराय में शनिवार को 13 साल के नाबालिग लड़का के द्वारा चार साल बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची लहूलुहान और रोती-बिलखती हुई अपने घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। निजी डॉक्टर से इलाज के बाद बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज करने के साथ रात में मेडिकल चेकअप कराया गया। वहीं आरोपी लड़का को भी रात में मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। खेलने के लिए घर से 200 मीटर दूर गई थी बच्ची बच्ची की मां ने बताया कि दोपहर में उसकी बेटी खेलने के लिए घर से करीब दो सौ मीटर दूर गई थी। थोड़ी देर के बाद वह रोती हुई लहूलुहान घर लौटी और बताया कि एक लड़के ने उसे खेत में ले जाकर पेंट खोलकर गलत किया, उससे दर्द हो रहा है। जिसके बाद हमारा भांजा आरोपी के घर गया तो उसकी मां ने छुपा दिया। बच्ची की हालत देखकर मां और अन्य परिजन डर गए तथा बच्ची को स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया। इसके साथ ही घटना की सूचना डायल- 112 को दिया गया तो बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले गई। जहां से रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। FSL की टीम ने घटनास्थल मक्का के खेत से साक्ष्य जुटाए हैं। पूछताछ एवं जांच के आधार पर निरुद्ध लड़के को अपने साथ ले लेकर चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस टीम तैनात है। तेघड़ा डीएसपी बोले- कड़ी कार्रवाई की जाएगी घटना के संबंध में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम वैज्ञानिक साक्ष्य को एकत्रित कर रही है। मामले की गहन जांच-पड़ताल कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बेगूसराय में 4 साल की बच्ची से रेप:लहुलुहान हालत में मासूम पहुंची घर, 13 साल के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा