गिरिडीह में कार-बाइक की टक्कर; युवक की मौत:बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, कार का अगला हिस्सा टूटा, ससुराल से लौट रहा था घर

Date:


गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में मधुबन मोड़ के समीप सड़क हादसे में 25 वर्षीय रामेश्वर सोरेन की मौत हो गई। दुर्घटना कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुई। रामेश्वर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलगुन्दा पंचायत निवासी थे। उनके पिता का नाम रवि लाल सोरेन है। परिजनों के अनुसार, रामेश्वर अपने ससुराल दुधपनिया गांव से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मधुबन मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल रामेश्वर सोरेन को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही अलगुन्दा पंचायत के मुखिया संघ अध्यक्ष भागिरत मंडल, पंचायत समिति सदस्य गुलमोहमद अंसारी और पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की पुष्टि की और परिजनों को हादसे की सूचना दी। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह परिजनों ने बताया कि रामेश्वर ने तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। उनका दो वर्ष का एक बेटा है। वे बाहर रहकर मजदूरी करते थे और कुछ दिन पहले ही एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आए थे। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दूर-दराज के इलाकों तक रोशनी पहुंचा रहे चिकित्सक : डॉ. इरफान

सिटी रिपोर्टर। रांची झारखंड ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी के 23वें वार्षिक...

UP woman dies in elephant attack near India-Nepal border, her sons injured

3 min readLucknowUpdated: Feb 15, 2026 02:36 PM IST Amid...

Need ‘affordable bank interest rates’ to support industry, build capacities | Business News

Finance Minister Nirmala Sitharaman on Monday batted for “affordable...

Shimla के समरहिल इलाक़े में ज़मीन खिसकी, मंडी में अलग-अलग हादसों में 19 की मौत – News18 हिंदी

होमवीडियोStatesHimachal Weather: Shimla के समरहिल इलाक़े में ज़मीन खिसकी,...
Join Us WhatsApp