Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अगले 5 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट:बंगाल की खाड़ी में बनी नमी है वजह, दोपहर बाद हो सकती है बारिश


राजधानी रांची में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने अप्रैल की भीषण गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम के इस बदलाव का असर अब मई के पहले सप्ताह में भी साफ नजर आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, शुरुआती सप्ताह में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। बीते वर्षों के मुकाबले इस बार मौसम का पैटर्न कुछ अलग दिख रहा है, जहां अप्रैल के अंत में ही बारिश ने सक्रिय होकर गर्मी की तीव्रता को कम कर दिया है। सुबह और शाम के समय कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे वातावरण में नमी बनी रहेगी और तापमान नियंत्रित रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पूरे मई माह में तापमान औसतन 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने की संभावना है। हालांकि, दूसरे और तीसरे सप्ताह में गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन यह रिकॉर्ड स्तर तक नहीं पहुंचेगी। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस बार टूटने की संभावना बेहद कम है। इसकी मुख्य वजह बार-बार बनने वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यह पूरे महीने के दौरान सक्रिय रह सकता है। इसके प्रभाव से कई बार बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। फिलहाल अगले दो दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन इसके बाद फिर से 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुल मिलाकर, इस बार मई में सामान्य गर्मी के बीच राहत भरा मौसम मिलने के आसार हैं। पांच दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट राज्य में मई की शुरुआत इस बार राहत भरे मौसम के साथ हो रही है। मौसम विभाग ने 3 से 8 मई तक आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। 3 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी इस दौरान अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वायुमंडल में लगातार बन रहे सिस्टम के कारण मौसम का यह बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। जिससे गर्मी पर ब्रेक लगा है। लोगों को राहत मिली है। 4 मई को ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और ओलावृष्टि मौसम विभाग ने 4 मई को रांची समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन एक या दो बार तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसके बाद 5 और 6 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के आसार हैं। इन दिनों में भी गरज के साथ वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 7 और 8 मई को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा के झोंके देखने को मिल सकते हैं। लगातार बदलते मौसम के बीच प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। ट्रेंड बता रहा मई में मिलती रहेगी राहत मौसम के इस रुख को यदि पिछले वर्षों के आंकड़ों से जोड़कर देखें तो यह साफ होता है कि मई माह में अत्यधिक गर्मी का दबाव लगातार कम होता जा रहा है। वर्ष 2021 में जहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा और रिकॉर्ड 325.5 मिमी बारिश हुई थी, वहीं 2023 में सबसे कम 16.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। वर्ष 2024 में तापमान जरूर 42.2 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन बारिश सामान्य से कम रही। 2025 में भी तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रहा। आंकड़ों के मुताबिक, पांच में से तीन वर्षों में तापमान 40 डिग्री पार नहीं कर पाया, जबकि न्यूनतम तापमान भी अधिकतर वर्षों में 20 डिग्री से नीचे ही रहा। ऐसे में इस वर्ष भी बार-बार बन रहे सिस्टम और बारिश की गतिविधियों को देखते हुए मई के राहत भरा रहने की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles