Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

24-Hour Harinam Sankirtan at Police Line

पाकुड़ में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के शिव मंदिर में 24 घंटे के हरिनाम संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम की शुरुआ

.

भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। संकीर्तन में बिहार और पश्चिम बंगाल से आए कीर्तन दलों के साथ स्थानीय मंडलियों ने भी भागीदारी निभाई। पुलिस लाइन मंदिर में वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर अखंड कीर्तन की परंपरा रही है। आयोजन समिति ने बताया कि संकीर्तन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।

कंचनगढ़ गुफा में पारंपरिक पूजा

पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विशेष उत्साह देखा गया। जंगल और पहाड़ों में रहने वाले पहाड़िया एवं आदिवासी समुदाय के लोगों में भी महाशिवरात्रि को लेकर गहरी आस्था झलकी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कंचनगढ़ गुफा में विराजमान भगवान भोलेनाथ की आराधना आदिवासी और पहाड़िया समाज के लोगों ने अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की। ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों के बीच सामूहिक पूजा का आयोजन हुआ।

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के बूढ़ा शिव मंदिर में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चला। वहीं अमड़ापाड़ा प्रखंड के शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

धुलियान से गंगाजल लाकर किया अभिषेक

महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त पश्चिम बंगाल के धुलियान पहुंचकर गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर आए और शिवलिंग पर अर्पित किया। जिलेभर के मंदिरों में दिनभर भीड़ उमड़ती रही। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

नगर परिषद चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता के पालन का भी विशेष ध्यान रखा गया। बाजारों में भी पर्व की रौनक दिखी। फल, फूल, बेलपत्र और पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि का पर्व जिले में शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles