शेखपुरा में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेहूस थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में यह घटना हुई। घायलों की पहचान कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी सत्येंद्र पंडित के 18 वर्षीय बेटे रूपेश कुमार और तुलसी राउत के बेटे मदन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ट्रैक्टर ने सामने से मारी टक्कर चितौरा और नवादा मोड़ के समीप सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शेखपुरा में बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में 2 युवक घायल:शादी समारोह में जाने के दौरान हादसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर