Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छात्रों ने सड़क सुरक्षा को ले किया जागरूक

बोकारो | दी पेंटिकॉस्टल स्कूल के कक्षा 1 से 6 तक के छात्रों ने सड़क सुरक्षा जागरुकता विषय पर आयोजित चित्रांकन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से शामिल हुए। छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित ड्राइविंग और जिम्मेदार नागरिकता के संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों और विचारों का यह संगम समाज को सुरक्षित बनाने की सोच को सशक्त रूप से दर्शाता नजर आया। यह पहल विद्यालय के उस सतत प्रयास को रेखांकित करती है, जिसमें शिक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा जाता है। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने कहा कि बचपन में विकसित जागरुकता ही भविष्य में जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles