Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना- परिवार को बंधक बनाकर डकैती, मारपीट की:6 नकाबपोश हथियार लेकर घुसे, डकैत बोले- पैसे-गहने कहां रखे हैं; नहीं बताया तो जान से मार देंगे


पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नन-कोऑपरेटिव कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े डकैती हुई है। छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाश अशोक कुमार सिंह के घर में घुसे। पूरे परिवार को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। करीब 6 लाख रुपये मूल्य के जेवरात सहित 20 हजार रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है। घटना के बाद की तस्वीरें देखें… 3 बजे के आसपास की घटना घरवालों के अनुसार,दोपहर करीब 3 बजे के करीब जब अशोक कुमार सिंह अपनी पत्नी उषा देवी, पुत्र मनीष और पोते के साथ घर में थे, तभी छह नकाबपोश अपराधी घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने अंदर घुसते ही अशोक सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें नीचे के कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधी दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां उन्होंने महिलाओं और बच्चों को पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया। बदमाशों ने घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के कीमती आभूषण और 20 हजार रुपये नकद समेट लिए। महिला ने सुनाई आपबीती अशोक सिंह की पत्नी उषा देवी ने कहा, हम लोग घर के अंदर बैठे थे, तभी अचानक नकाबपोश लड़के अंदर घुस आए। उनके हाथों में पिस्तौल थी। उन्होंने हमारे साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। हमें जान से मारने की धमकी देकर एक कमरे में बंद कर दिया। वे बार-बार पूछ रहे थे कि गहने और पैसे कहां रखे हैं। करीब 20-22 साल के वो लड़के थे। दिन के उजाले में हमारे अपने घर में ऐसी घटना होगी, हमने कभी सोचा भी नहीं था। अपराधियों के जाने के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फतुहा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के घरों और रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल हर पहलू और बारीकी से जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles