गुमला जिले में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इन मामलों की गहनता से छानबीन कर रही है। पहली घटना भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो भगतटोली गांव में सामने आई। यहां 33 वर्षीय सुशील उरांव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह तक सुशील का व्यवहार सामान्य था और वह परिवार के सदस्यों से बातचीत भी कर रहा था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली कुछ देर बाद सुशील अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी समय तक वह बाहर नहीं निकला और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और सुशील उरांव को रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया। परिजनों ने बताया कि सुशील पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। वह अक्सर एकांत में बैठकर बड़बड़ाता रहता था और कभी-कभी असामान्य व्यवहार भी करता था। हालांकि, बीच-बीच में वह सामान्य भी हो जाता था और घर के मवेशियों को चराने जैसे दैनिक कार्य भी करता था। इस घटना की सूचना स्थानीय मुखिया जयराम उरांव को दी गई, जिन्होंने तत्काल भरनो थाना पुलिस को सूचित किया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी घटना में सदर थाना क्षेत्र के कोटॉम पतगच्छा निवासी 60 वर्ष बृद्ध भिखवा उराव की मौत जहरीले सांप काटने की वजह से हो गई जिसके बाद सूचना पर एसआई अरविंद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुमला में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत:युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, सांप के डसने से बुजुर्ग की गई जान