Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव:गले पर चोट के निशान, रविवार शाम निकला थर घर से; परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप


चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक का शव निर्माणाधीन मकान में मिला है। युवक के गले पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जोरी थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी गरजू चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुन्ना अपनी बड़ी बहन के घर चिल्लोई गांव में रह रहा था। रविवार शाम करीब 7 बजे मुन्ना दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई सोमवार दोपहर छोटकी जोरी गांव के एक निर्माणाधीन मकान में मुन्ना का शव मिला। काम पर पहुंचे मजदूरों ने शव देखा, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पाया कि युवक के गले पर गहरे चोट के निशान थे। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को इस निर्माणाधीन मकान में फेंका गया है। मृतक की बहन और अन्य परिजनों ने भी गला दबाकर या धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर संभावित बिंदु पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों और निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की गई है। पुलिस तकनीकी शाखा (Technical Cell) की भी मदद ले रही है ताकि मुन्ना के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से हत्यारों तक पहुंचा जा सके। खबर लिखे जाने तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहकीकात तेज कर दी है। इस घटना के बाद बारा और चिल्लोई गांव में मातम पसरा है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles