मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया-इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए

Date:


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो विमान के पंख आपस में टकरा गए. एअर इंडिया का विमान रनवे से पुशबैक कर रहा था उसी दौरान लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रहा इंडिगो का विमान उसके करीब आ गया और दोनों विमानों के पंख आपस में टकरा गए. घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से दोनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है फिलहाल किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद एयरपोर्ट ऑपरेशंस पर कुछ समय के लिए असर पड़ा.

DGCA के अधिकारी मौको पर पहुंचे

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI2732 (A320, VT-TYF) उड़ान भरने के लिए C1 से M4 की ओर टैक्सी कर रही थी. उसी समय इंडिगो का A320 विमान (VT-IFV) लैंडिंग के बाद B1 टैक्सीवे से जुड़ रहा था. इसी दौरान दोनों विमानों के दाहिने पंखों के सिरे टकरा गए. DGCA के मुंबई कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच जारी है.

कैसे हुआ हादसा?

एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टेक-ऑफ से पहले पुशबैक की प्रक्रिया में थी. इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई पहुंची थी. एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, ‘दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में छू गए, जिससे एयर इंडिया के विमान के पंख को नुकसान पहुंचा. यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है और उन्हें जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.’

सभी यात्री सुरक्षित, मामले की जांच जारी

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा, ‘3 फरवरी 2026 को हैदराबाद से मुंबई जाने वाली हमारी फ्लाइट 6E 791 के एक विमान लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय, दूसरी एयरलाइन के एक विमान से टकरा गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और पार्किंग के बाद उतर गए. एयरक्राफ्ट का मेंटेनेंस इंस्पेक्शन किया जा रहा है. य प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.’

ये भी पढ़ें : भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर खफा दिखा विपक्ष, वहीं सरकार ने ठहराया सही, जानें किसने-क्या कहा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp