Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में LPG-पेट्रोल-डीजल सप्लाई सामान्य:47 हजार सिलेंडर स्टॉक, लंबित बुकिंग जल्द निपटाने का निर्देश, कालाबाजारी पर सख्ती


दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने बुधवार को मधुबनी में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक समाहरणालय सभागार में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल, पीएनजी, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और प्रवासी श्रमिकों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था, मूल्य नियंत्रण, जनसंचार, उर्वरक उपलब्धता और कालाबाजारी रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य पाई गई। लंबित बुकिंग का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश
मधुबनी में 103 गैस एजेंसियों के माध्यम से लगभग 10.37 लाख उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान की जा रही है। मार्च माह में 4.27 लाख बुकिंग के मुकाबले 3.86 लाख सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। वर्तमान में 47 हजार सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। आयुक्त ने लंबित बुकिंग का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। जिले में पेट्रोल (MS) की 2170 KL और डीजल (HSD) की 2902 KL क्षमता के विरुद्ध पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 948 निरीक्षण किए गए, जिसमें 215 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और 5 प्राथमिकी दर्ज की गईं। आयुक्त ने सीमावर्ती क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि अवैध गतिविधियों और कालाबाजारी को रोका जा सके। पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया
शहरी और औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए, आयुक्त ने औद्योगिक क्षेत्रों को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया। बीपीसीएल कंपनी को जिला नियामक स्टेशन (DRS) स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है, जिस पर जल्द ही कार्य शुरू होगा। बीपीसीएल के पदाधिकारियों को दैनिक कार्य योजना तैयार कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले में 20,581 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। आयुक्त ने उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आम जनता को सही जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश
उन्होंने कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने, फर्जी खबरों का त्वरित खंडन करने और आम जनता को सही जानकारी उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का आदेश दिया। बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, एसडीओ चंदन झा, डीएसओ दीपक कुमार सहित संबंधित तेल कंपनियों के प्रबंधक और एलपीजी वितरक उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles