Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

साढ़े बारह लाख की डकैती मामला, दो आरोपी गिरफ्तार:फरार चल रहे मुख्य इन्फॉर्मर और अभियुक्त भेजे गए जेल, मधुपुर में हुई थी घटना


देवघर जिले की मधुपुर अनुमंडल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिसरना डकैती कांड में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ये दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। मधुपुर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डकैती कांड का मुख्य इन्फॉर्मर दशरथ दास और मुख्य अभियुक्त रहमत अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने दशरथ दास को मिसरना गांव से और रहमत अंसारी को गांगोमरनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेजा गया। सीताराम मंडल के घर पर की थी डकैती यह घटना पिछले वर्ष 17 अक्टूबर की रात को हुई थी। मिसरना गांव निवासी सीताराम मंडल के घर पर एक दर्जन से अधिक अपराधियों ने धावा बोल दिया था। अपराधियों ने हथियार के बल पर घर के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब साढ़े बारह लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस बड़ी डकैती के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी। इस मामले में अब तक पुलिस पांच अन्य अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन दो और आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles