Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जन समाधान में 20 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं:डीएम ने अधिकारियों को तय समय में कार्रवाई और आवेदकों को सूचना देने का निर्देश


खगड़िया में आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में जन समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की 20 शिकायतों की सुनवाई की। लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम के सामने रखीं और समाधान के लिए आवेदन सौंपे। राजस्व से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक की शिकायतें जन समाधान कार्यक्रम में राजस्व, नगर निकाय, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन, बैंकिंग, उद्योग और बाल विकास समेत कई विभागों से जुड़े मामले सामने आए। शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार और तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थल जांच की आवश्यकता है, वहां जल्द जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों में देरी पर डीएम ने जताई सख्ती डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। शिकायत का समाधान करने के साथ आवेदक को उसके आवेदन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया। इन विभागों से जुड़े मामले पहुंचे जन समाधान में एसडीओ खगड़िया व गोगरी, नगर परिषद खगड़िया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बीडीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, विद्युत विभाग, आईसीडीएस, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक और उप विकास आयुक्त से संबंधित मामले शामिल रहे। पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर डीएम ने कहा कि जन शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना जरूरी है। प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम लोगों के बीच संवाद और विश्वास बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles