Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में 11 मई तक फ्री आंख जांच शिविर:सभी के लिए जांच-चश्मा मुफ्त, बुनियाद केंद्रों पर सुविधा, वृद्ध-दिव्यांग-विधवाओं को खास लाभ


बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पूवर और सोशल वेलफेयर – सक्षम के तहत अररिया सदर एवं फारबिसगंज अनुमंडल के बुनियाद केंद्रों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 11 मई 2026 तक चलेगा। इस शिविर में जिले के सभी इच्छुक लाभार्थियों की आँखों की जांच बिना किसी शुल्क के की जाएगी। आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई आय अथवा आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवाओं के लिए संचालित
जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई अररिया के जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन ने बताया कि बुनियाद केंद्र सामाजिक सुरक्षा, सेवाओं एवं देखभाल का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह विशेष रूप से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवाओं के लिए संचालित किया जा रहा है। यह केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी कार्य कर रहा है। बुनियाद केंद्र अररिया सदर ब्लॉक परिसर में एफसीआई गोदाम के पीछे स्थित है। अधिक जानकारी के लिए 06453-222030 पर संपर्क किया जा सकता है। केंद्र की सेवाओं का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृद्धजन, 18 वर्ष से अधिक आयु की विधवाएं तथा किसी भी आयु वर्ग के दिव्यांगजन (शारीरिक, मानसिक या अन्य प्रकार की विकलांगता से ग्रसित) ले सकते हैं। वृद्धजनों के लिए फिजियोथैरेपी, वाक एवं श्रवण संबंधी जांच, आंखों की जांच एवं इलाज के लिए परामर्श, साथ ही आवश्यक कानूनी एवं अन्य परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। दिव्यांगजनों को फिजियोथैरेपी की सुविधा, विकलांगता से संबंधित समस्याओं के आकलन एवं प्रमाणिकरण में सहयोग, तथा सामाजिक पुनर्वास की व्यवस्था प्रदान की जाती है। विधवाओं के लिए कानूनी एवं भावनात्मक परामर्श, रोजगारोन्मुख कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार संबंधी मार्गदर्शन तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ाव में सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles