Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई:गोपालगंज में महाशिवरात्रि मेला से लौट रहे दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती


गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के साखे गांव के समीप एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। घायलों को तत्काल मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के गुरमा गांव निवासी जीतू कुमार और कुंदन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक महाशिवरात्रि का मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। बाइक का बिगड़ा संतुलन,लोगों ने पहुंचाया अस्पताल बताया जा रहा है कि रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मॉडल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, खासकर त्योहारों और मेलों के दौरान जब सड़कों पर भीड़ अधिक रहती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles