Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर स्टेडियम में एक्सरसाइज करते युवक की मौत:सीने में दर्द के बाद अस्पताल में मृत घोषित, निजी कंपनी में थे कार्यरत


देवघर शहर के केकेएन स्टेडियम में शुक्रवार सुबह एक्सरसाइज के दौरान एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद स्टेडियम में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत युवक की मदद करने का प्रयास किया और उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक मूल रूप से हरियाणा के पानीपत के रहने वाले थे और वर्तमान में देवघर के कुंडा स्थित एक निजी अपार्टमेंट में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। वह देवघर में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़े स्थानीय लोगों ने बताया कि अभिषेक प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह भी केकेएन स्टेडियम में दौड़ने और व्यायाम करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। दर्द बढ़ने पर वह कुछ दूर तक संभलने की कोशिश करते रहे, लेकिन जल्द ही मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी तुरंत स्टेडियम पहुंचीं। स्थानीय लोगों की सहायता से अभिषेक को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने बताया कि अभिषेक अपनी फिटनेस को लेकर नियमित रूप से सजग रहते थे और रोजाना सुबह व्यायाम करने आते थे। इस आकस्मिक घटना से पूरे इलाके में दुख व्याप्त है। स्थानीय निवासी संदीप दुबे ने बताया कि युवक अचानक गिर गया था, जिसके बाद सभी लोग उसे बचाने में जुट गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles