Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शंकर हत्याकांड में FIR दर्ज, पिता-पुत्र गिरफ्तार:भतीजी को लेकर आरोपी पक्ष का युवक भागा था, एक साल से विवाद चल रहा था


भोजपुर पुलिस ने शंकर हत्याकांड में कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक के पिता रामनरेश शर्मा के बयान पर अशोक शर्मा और उनके पुत्र अनिल शर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घर से बुलाकर ले जाने, इसके बाद हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव की है। रामनरेश शर्मा ने बताया कि पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। आरोपी अशोक शर्मा का भतीजा एक साल पहले भतीजी को लेकर फरार चल रहा था। जिसको लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद था। शंकर शर्मा ने विरोध किया था। इसी रंजिश में पिता-पुत्र ने मिलकर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। पैसे को लेकर गांव में विवाद हुआ था भाई चांद देव शर्मा ने बताया कि शंकर ने गांव के ही एक व्यक्ति से 200 रुपए उधार लिए थे। गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उसी पैसे की मांग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। हालांकि गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। खाना खाने के बाद शंकर घर में सो रहे थे। देर रात किसी ने फोन किया था। इसके बाद वो कब से निकले मुझे नहीं पता। रात करीब दो बजे जब घर के लोग बाहर चापाकल गए तो देखा कि वह जमीन पर खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़े थे। शोर मचाने पर परिवार के सदस्य जागे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन में जुटी पुलिस वही, इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles