Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में वज्रपात से 13 वर्षीय बच्चे की मौत:बकरी चराने गए छोटे भाई को भी लगी चोट, अस्पताल में चल रहा है इलाज


गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत सुकुरुहुटु गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। मृतक की पहचान अमन महतो (13) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता फुलेन्द्र महतो ने बताया कि उनके दोनों बेटे अमन और अमित महतो (10) बकरी चराने के लिए घर से कुछ दूरी पर गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों भाई पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी अचानक वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई अमन की जान वज्रपात की चपेट में आने से दोनों भाई अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने अमन महतो को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना में घायल अमित महतो को प्राथमिक उपचार के बाद होश आ गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। गांव के लोग भी अस्पताल पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम, गांव में मातम सूचना मिलते ही भरनो थाना के एसआई मंटू चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मृतक अमन और घायल अमित दोनों उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुकुरुहुटु के छात्र थे। अमन सातवीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि अमित पांचवीं का छात्र है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles